जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

 

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। बैठक में उन्होंने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) के अंतर्गत चंबा, देवप्रयाग, घनसाली, मुनि की रेती और नई टिहरी की शाखावार प्रगति का ब्यौरा लेते हुए सभी योजनाओं की भौतिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने श्हर घर जलश् सर्टिफिकेशन की प्रगति और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई दृ पी-1) के अंतर्गत सभी घरों में कनेक्शन के कार्य की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल पर योजनाओं से संबंधित डाटा को नियमित रूप से अपलोड किया जाए, ताकि भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रह सके और पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की गंभीरता को रेखांकित करते हुए यह भी कहा कि यह योजना सीधे आम जनता की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हुई है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक स्तर पर संवाद बनाए रखने और जमीनी हकीकत की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

इस समीक्षा बैठक में पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डीपीआरओ एम.ए. खान, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम चंबा केएन सेमवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान टिहरी प्रशांत भारद्वाज, कार्यदायी संस्था एलाइट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से विमल पंवार और टीसीएस से अनुज कुमार सहित जल निगम व जल संस्थान की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की प्रगति की पुनः समीक्षा आगामी बैठक में की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *