देहरादून। उत्तराखंड में जल्दी ही मानसून आने वाला है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग मानसून पूर्व की तैयारियों में लगा है, ताकि संभावित चुनौतियों का सामना प्रभावी तरीके से किया जा सके। उसके तहत शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को निकट देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपदा मित्र योजना की तर्ज पर “आपदा सखी योजना“ प्रारंभ किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा इस योजना के शुरू होने से महिला स्वयंसेवकों को आपदा से पूर्व चेतावनी, प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं बचाव कार्यों, मनोवैज्ञानिक सहायता आदि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सहायक सिद्ध होने के साथ आपदा प्रबंधन में समाज की सक्रिय सहभागिता को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखण्ड संवेदनशील राज्य है। हमें बीते वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक आपदाओं को टाला नहीं जा सकता, लेकिन त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता और समन्वित राहत एवं बचाव कार्यों से जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है। इस दौरान प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और विशेषज्ञ मौजूद थे।
Related Posts
श्रीनगर में 43 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
- Naveen Badhani
- April 27, 2026
श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. […]
आत्महत्या: टिहरी झील मे कूद गई महिला, मौत, कारणों का पता लगा रही पुलिस…
- India Today Team
- July 15, 2024
टिहरी। एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर […]
मौसम: बदलेगा मौसम का एक बार फिर मिजाज, फिर होगी ठंड…
- India Today Team
- October 10, 2024
देहरादून। एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम का स्वभाव बदलने वाला है बीते दो दिन […]
