देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंतित हुआ शासन,मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने अफसरों की बैठक में दिए सुधार के निर्देश

दून शहर में नए पार्किंग स्थल चिन्हित के मुख्य सचिव के निर्देश
DEHRADUN:   यातायात व्यवस्था को लेकर एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में  बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर की यातायात संकुलन की समस्या को दूर करने हेतु यातायात प्रबंधन योजना को सभी सम्बन्धित विभाग आपसी तालमेल से धरातल पर उतारें।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अब शासन सरकार को भी चिंतित करने लगी है। 
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून को शहर के यातायात संकुलन को कम करने के लिए चिन्हित चौराहों में सुधार पर शीघ्र कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के अनुपालन के लिए लगातार अभियान चलाए जाएं। उन्होंने शहर के भीतर नए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए, अगले 5-10 वर्षों में होने वाले यातायात संकुलन के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *