देहरादून : गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में पौड़ी गढ़वाल निवासी अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि पर प्रदेश के खेल प्रेमियों और एथलीटों ने हर्ष जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अंकित को बधाई दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड से पोस्ट शेयर कर जीत की खुशी मनाई। सीएम ने इसके लिए उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह को भी बधाई दी। अंकित ने 10 किमी रेस 29 मिनट 51 सेकंड में पूरी की। मूल रूप से पौड़ी जिले के पैठाणी स्थित बनास गांव निवासी अंकित पूर्व में भी कई राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं। इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड कुल तीन स्वर्ण पदक जीत चुका है। हाल ही में एथलीट सूरज पंवार ने 20 किमी वॉक रेस और निखिल भारती ने पेंचक सिलाट में गोल्ड मेडल जीता है। इसबार उत्तराखंड का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। गुजरात में 2022 के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को एक गोल्ड मेडल से संतुष्ठ रहना पड़ा था। प्रतियोगिता के आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
Related Posts
अयोध्या में ‘उत्तराखण्ड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ…
- India Today Team
- May 7, 2024
राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन (राज्य अतिथि गृह) के निर्माण का रास्ता साफ हो […]
केदारनाथ हाईवे से चोरी ट्रैक्टर बरामद, रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Naveen Badhani
- August 2, 2026
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य में लगी कंपनी का चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद करते […]
उत्तराखंड की डॉ नेहा शर्मा को फिक्की फ्लो के नेशनल गवर्निंग बॉडी की सदस्यता मिली
- India Today Team
- March 29, 2025
देहरादून/ नई दिल्ली : फिक्की फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में आयोजित 41वें फ्लो एनुअल सेशन […]
