हल्द्वानी। नैनीताल हाईकोर्ट ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश सरकार को दिए हैं। इस मामले की सुनवाई 15 जून को ही पूरी हो गई थी। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी विनोद कुमार चैहान ने याचिका दायर कर कहा था कि आयुर्वेद विवि में कुलपति पद पर डॉ. सुनील कुमार जोशी की नियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से की गई है। याचिका में कहा गया कि वह कुलपति पद की योग्यता नहीं रखते। उनकी नियुक्ति यूजीसी के निर्धारित नियमों के विपरीत हुई है। याचिका में यह भी कहा गया कि उन्होंने पद पर रहते हुए कई प्रोफेसर की नियम विरुद्ध तरीके से पदोन्नति करने के साथ ही कई वित्तीय अनियमितताएं भी कीं हैं। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कुलपति पद पर उनकी नियुक्ति को अवैध मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के आदेश दिए हैं।
Related Posts
उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, 6 नवंबर को परेड ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन
- Naveen Badhani
- November 3, 2026
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के […]
पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर रही है धामी सरकार:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- Naveen Badhani
- July 19, 2025
रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के […]
न्यू टिहरी प्रेस क्लब के रजत जयंती द्वार का लोकार्पण,टीएचडीसी सीएमडी आरके विश्नोई ने किया वर्चुअल उद्घाटन, डीएम और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
- Naveen Badhani
- September 5, 2025
टिहरी। टीएचडीसी के सहयोग से निर्मित न्यू टिहरी प्रेस क्लब के रजत जयंती द्वार का […]
