पालिटेक्निक गौचर में शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति को लेकर छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन

 

गौचर/चमोली।  जनपद चमोली के प्रवेश द्वार गौचर में स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज में शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति को लेकर छात्र छात्राओं ने मुख्य बाजार में जुलूस प्रदर्शन किया। तथा अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से तकनिकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को भेजा गया।

शनिवार को यहां पालिटेक्निक कालेज के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर संस्थान से लेकर मुख्य बाजार तक जुलूस प्रदर्शन कर अपनी नाराज़गी जाहिर की। तत्पश्चात हुई सभा में कहा गया है कि संस्थान में फार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आई टी व सिविल चार ट्रेड संचालित है। इन ट्रेडो में दूर दराज से छात्र छात्राऐं यहां अपने भविष्य को संवारने के उद्देश्य से ट्रेनिंग करने आते हैं लेकिन प्रशिक्षकों शिक्षकों के अभाव में भविष्य चौपट होता जा रहा है। छात्रों का कहना था कि कालेज में सभी ट्रेडो को एकल शिक्षक के भरोसे संचालित किया जा रहा है। जो कि ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि एक माह के भीतर कालेज में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो उन्हें आन्दोलन के लिऐ विवश होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *