गौचर/चमोली। भाजपा नगर मंडल गौचर – रानीगढ़ मंडल ने पालिका क्षेत्र गौचर के समीपवर्ती गांव चौकी में जन सम्पर्क अभियान के दौरान ग्रामवासियों को भाजपा सरकार की विकासीय कार्य व योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना, घरेलू शौचालयों का निर्माण, अटल आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज, उत्तराखंड सरकार की ओर से अंत्योदय परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी तरह कई योजनाओं का जिक्र करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर माताओं व नवजात कन्या को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की जाती है।
जन सम्पर्क अभियान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, उत्तराखंड गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति नवीन टाकुली, पूर्व मंडल महामंत्री भगवती प्रसाद खंडूड़ी, प्रधान देवल पंकज देवली, युवा नेता विकेश खत्री, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष चौहान, यदुवीर खत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
