प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जताया रेल दुर्घटना पर गहरा दुःख ।

 

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने ओडिसा के बालासोर में हुई हृदय विदारक तिहरी रेल दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंनें कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना से कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है हम उनके दुःख को बांट तो नहीं सकते, मगर इस दुःख की घडी में पूरा देश उनके साथ है।

माहरा ने इस प्रकार की रेल दुर्घटनाओं को अभिशाप बताते हुए कहा कि ऐसे हृदय विदारक हादसों को रोकने के उपाय होने चाहिए। उन्होंने मृतकों की आत्म शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में पूरा देश रेल हादसे मे मारे गये लोगों के परिजनों के साथ है, हम सभी की प्रार्थना है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें, उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *