रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चैधरी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा आज पितृकुंड से भैरवनाथ मन्दिर क्षेत्र तक सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान क्षेत्र के आसपास से लगभग 110 किलो अपशिष्ट एकत्र किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) दीपक गोस्वामी, सुपरवाइजर मुकेश कुमार तथा नगर पंचायत के अन्य पर्यावरण मित्र औरसुलभइंटरनेशनल के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने यह भी अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में मंदिर क्षेत्र के गोल चबुतरे पर प्लास्टिक पानी की बोतलों को रिफंड करने के लिए डिपाजिट रिफंड सेन्टर खोला गया है जिसमें व्यापारियों, दुकानदारों एवं तीर्थ यात्रियों से क्यूआर कोड़ वाली खाली प्लास्टिक बोतलों को कलेक्शन सेंटर पर जमा कराए जाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट किया जा रहा है तथा आज 108 क्यूआर कोड़ वाली बोतलें रिफंड कराई गई।
Related Posts
फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई
- India Today Headlines team
- April 15, 2026
देहरादून। उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे […]
गंगा स्वच्छता पर डीएम सख्त, खराब एसटीपी रिपोर्ट मिलने पर अफसरों पर गिरेगी गाज
- India Today Headlines team
- January 28, 2026
नई टिहरी। गंगा की अविरलता और निर्मलता को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने […]
Nainital Bank ने जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावितों के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा 20 लाख का चेक
- India Today Headlines team
- February 3, 2023
देहरादून। ’’राष्ट्र-सर्वोपरि’’ की भावना से ओत-प्रोत हमारे वीर सैनिकों ने सदैव ही देश की ’’आन-बान […]
