रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चैधरी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा आज पितृकुंड से भैरवनाथ मन्दिर क्षेत्र तक सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान क्षेत्र के आसपास से लगभग 110 किलो अपशिष्ट एकत्र किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) दीपक गोस्वामी, सुपरवाइजर मुकेश कुमार तथा नगर पंचायत के अन्य पर्यावरण मित्र औरसुलभइंटरनेशनल के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने यह भी अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में मंदिर क्षेत्र के गोल चबुतरे पर प्लास्टिक पानी की बोतलों को रिफंड करने के लिए डिपाजिट रिफंड सेन्टर खोला गया है जिसमें व्यापारियों, दुकानदारों एवं तीर्थ यात्रियों से क्यूआर कोड़ वाली खाली प्लास्टिक बोतलों को कलेक्शन सेंटर पर जमा कराए जाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट किया जा रहा है तथा आज 108 क्यूआर कोड़ वाली बोतलें रिफंड कराई गई।
Related Posts
आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते भारतीय सेना का जवान शहीद, मुठभेड़ में आतंकी ढेर…
- India Today Team
- July 27, 2024
श्रनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम […]
ITBP की 8वीं वाहिनी में ‘हैप्पी आवर्स’ के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
- Naveen Badhani
- July 12, 2026
चमोली। गौचर स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 8वीं वाहिनी में ‘हैप्पी आवर्स’ कार्यक्रम […]
स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, भ्रांतियां दूर करने पर जोर
- Naveen Badhani
- February 20, 2026
नई टिहरी। ऊर्जा निगम द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता के बीच फैली विभिन्न […]
