सोच आर्गनाइजेशन एवं मेट्रोपोलिस लैब श्रीनगर के सौजन्य से मिनी सचिवालय बमोथ में हुआ 110 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच।

 

गौचर/चमोली।  सोच आर्गनाइजेशन एवं मेट्रोपोलिस लैब श्रीनगर के सौजन्य एवं ग्राम प्रधान बमोथ पूनम रावत एवं पूर्व प्रधान प्रकाश रावत के तत्वावधान में गांव के मिनी सचिवालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय गांवों से आये 110 अस्वस्थ लोगों का निःशुल्क जांच की गई।

रविवार को संपन्न हुऐ स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी संयुक्त अस्पताल श्रीनगर डा . धीरज कुमार टी. बी. चैस्ट, डा. खुशाल बाल रोग, डा. अनिल सेमवाल फिजीशियन मैट्रोपोलिस लैब श्रीनगर, असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्थली पैरामेडिकल कालेज, डॉ. विक्रान्त नेगी, असिस्टेंट प्रोफेसर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज डा. सौरभ, असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्थली पैरामेडिकल कालेज, प्रकाश चन्द्र डी. फार्मा प्राची मेडिकोज तथा सोच आर्गनाइजेशन के अजय पंवार, शुभम रावत, पीयूष, अभिषेक जोशी की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *