नौ गांवों की आराध्य नंदा देवी मंदिर के नवनिर्मित मंदिर में हुई प्रांण प्रतिष्ठा के साथ देवी की मूर्ति स्थापित

 

गौचर/चमोली।  बंड क्षेत्र के नौ गांवों की आराध्य नंदा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के पश्चात नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना प्रांण प्रतिष्ठा, सकलीकरण के अवसर पर नौ गांवों से आईं महिलाओं ने रैतोली गांव में मंदिर परिसर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पारम्परिक परिधान में सज धज कर महिलाऐं आकर्षण का केंद्र रही।

बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान ने बताया कि आज कलश यात्रा के साथ ही मां नंदा की मूर्ति को नवनिर्मित मंदिर में विधिविधान और पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक मंदिर में चंडी सप्तशती का पाठ किया जायेगा। जिसके पश्चात भक्तों को आशीर्वाद बचन सहित प्रसाद वितरण किया जायेगा।

मंदिर समिति के महामंत्री सुनील कोठियाल ने कहा कि नंदा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार में समस्त बंड क्षेत्र के लोगों और दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। उन्होंने सभी लोगों से देवी के धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि नंदा देवी मंदिर जीर्णोद्धार के पश्चात अब मंदिर बेहद सुंदर और भव्य बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *