देहरादून: अगले छह महीने तक लोग रायपुर में बनने वाले विधानसभा और सचिवालय भवन के आसपास जमीन नहीं खरीद पाएंगे। राज्य सरकार ने जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। आवास विभाग ने थानो चौक तक मौजूद जमीनों की बिक्री पर 6 महीने तक के लिए रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे लेकर आदेश जारी हो गया है। अब आपको बताते हैं कि कहां से कहां तक आप जमीन खरीद या बेच नहीं सकते। उत्तर में रायपुर से थानो रोड तक, दक्षिण में मुख्य हरिद्वार रोड तक और पूरब में दूनघाटी महायोजना के भोपाल पानी, बड़ासी ग्रांट एवं काली माटी गांव की सीमा तक के क्षेत्र को शामिल कर फ्रीज जोन घोषित किया गया है। देहरादून में नया विधानसभा भवन, सरकारी दफ्तर समेत नई टाउनशिप बनाने के लिए रायपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में नए निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
Related Posts
विधायकों द्वारा उठायी गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी
- Naveen Badhani
- July 30, 2025
देहरादून : विधायकगणों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को अधिकारी पूरी गंभीरता से लें। विधानसभा […]
दस दिवसीय सरस मेले की तैयारियों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने लिया जायजा
- India Today Team
- October 17, 2024
देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने आज रेंजर्स ग्राउंड में कल 18 अक्टूबर से […]
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
- Naveen Badhani
- July 29, 2026
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) […]
