गौचर/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लाने पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन बिष्ट के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली को विधायक अनिल नौटियाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, पूर्व अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, प्रकाश शैली, राजेन्द्र लाल, सुरेश कुमार, डीपीसी मेम्बर अनिल नेगी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, अनुसूया लाल, सुनील कुमार, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, अरविन्द साहनी, अजीत नेगी, अशोक नेगी, विनोद नेगी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, महावीर नेगी, दिनेश बिष्ट, नवीन टाकुली, गजेन्द्र नयाल, दलवीर कनवासी, नीतेश चौधरी, चैतन्य बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
