राजकीय पालीटेक्निक गौचर की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू

गौचर/चमोली। राजकीय पालीटेक्निक गौचर की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यहां मेला मैदान में प्रारंभ हुआ।

 

    इस अवसर पर हुई 100 मीटर दौड़ में सिविल द्वितीय वर्ष का छात्र अभिषेक चौधरी प्रथम स्थान पर, सिविल द्वितीय वर्ष का रोहित सिंह द्वितीय स्थान पर तथा इलेक्ट्रॉनिक प्रथम वर्ष का राहुल नेगी तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने किया। कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेल कूद में भी छात्र छात्राओं का भाग लेना जरूरी होता है इससे शारीरिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि सीमा सड़क संगठन, 66 आरसीसी के कमान अधिकारी शिवम अवस्थी ने भी छात्र छात्राओं को खेल कूद में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की सलाह दी। पालिटेक्निक कालेज के प्राचार्य देवेंद्र यादव ने क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रकाश डालते हुये अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

   इस मौके पर व्याख्याता फार्मेसी अनुज कुमार, आईटी के मंजीत सिंह, सिविल के श्रीमती राखी, अमित कुमार, नवीन चन्द्रा, मांगे राम, सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *