रजनी भण्डारी चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बहाल , हाईकोर्ट के फैसले के बाद शासन ने जारी किया आदेश

चमोली। बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी पुनः चमोली जिला पंचायत का अध्यक्ष पद संभालेंगी। इस संबंध में हाईकोर्ट के फैसले के बाद शासन की ओर से उनकी बहाली के आदेश जारी किए गए हैं।

         पंचायती राज विभाग के अपर सचिव ओमकार सिंह की ओर इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि एक फरवरी को नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में 25 जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली को पद से हटाए जाने के आदेश को निरस्त किया जाता है। इस संबंध में जिलाधिकारी चमोली को रजनी भंडारी को प़ुनः जिला पंचायत चमोली के अध्यक्ष पद कार्यभार प्रदान किए जाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *