सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत पोखरी में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं।

गौचर/चमोली।   समग्र शिक्षा के अन्तर्गत चमोली जिले के पोखरी खंड शिक्षा कार्यालय में मंगलवार को सपनों की उड़ान कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं।

इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये।  कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और खंड शिक्षा अधिकारी डा. भाष्कर चंद्र बेवनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समग्र शिक्षा के तहत आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम में सपनों की दौड़, सपनों के चित्र, निबंध लेखन, स्टाल संयोजक आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा सपनों की उड़ान कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थी को भविष्य के लिए तैयार करना है। हमारे स्कूलों में बहुत प्रतिभाशाली बच्चे है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को मंच देकर उनकी प्रतिभाओं को उभारने का कार्य भी किया रहा है।

कार्यक्रम के दौरान हुई सपनों की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गुडम से अभय ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मण थाला से आदर्श ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय विशाल खाल से आदर्श ने प्रथम और ब्राह्मण थाला से प्राची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कविता में उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्ली से अंकुश ने प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय सौडामंगरा से प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिनको मुख्य अतिथि और खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

      इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, राकेश भट्ट, चन्द्र प्रकाश कण्डारी, ताजबर राणा, बीरेंद्र सिंह नेगी, डा. बृजेन्द्र सिंह कठैत, राकेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *