आशीष बिष्ट व सुनील कुमार बने गौचर रानीगढ़ मंडल के महामंत्री

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

      भाजपा की प्रदेश एवं जनपद कार्यकारिणी की सहमति पर गौचर रानीगढ़ मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें आशीष बिष्ट व सुनील कुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी की सहमति मिलने के बाद गौचर रानीगढ़ मंडल का विस्तार किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुऐ महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष पद पर शिवी देवी आर्य,अवनीश चौधरी, प्रकाश बिष्ट, विक्रम सिंह चौधरी, मंडल मंत्री पवित्रा बिष्ट, जयन्ती तोमर, रणबीर सिंह कंडारी, यशवन्त सिंह बिष्ट, प्रकाश बुटोला, कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश जोशी, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार के अलावा सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अखिलेश बिष्ट को सौंपी गई है।

     मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया, ताकि पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *