नैनीताल: उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में शुक्रवार सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 यात्री सवार थे, जिसमें से 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालात में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के एक घंटे बाद भी प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
Related Posts
मुख्य सचिव ने सहकारिता विभाग के तहत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के संबंध में बैठक ली
- Naveen Badhani
- October 10, 2023
प्रदेश की सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का कम्प्यूटराइजेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के सीएस […]
‘समाधान दिवस’ में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों को चेताया
- Naveen Badhani
- July 6, 2026
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘समाधान दिवस’ […]
डमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस- 2025 का आयोजन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
- Naveen Badhani
- November 21, 2025
देहरादून। कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, टिहरी गढवाल, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी द्वारा […]
