जिला अस्पताल कोरोनेशन और सामुदायिक अस्पताल रायपुर में मरीजों को वितरित किए फल
देहरादून। टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद देहरादून के जिला अस्पताल कोरोनेशन एवं सामुदायिक अस्पताल रायपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ कुशलक्षेम पूछी गई और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की गई। जन्मदिवस जैसे विशेष अवसर को जरूरतमंदों की सेवा और पीड़ित मानवता के प्रति संवेदना को समर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने ‘सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव’ की भावना को साकार करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाना जनप्रतिनिधित्व की संवेदनशील और मानवीय भावना का उदाहरण है। ऐसे प्रयास समाज में करुणा, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को जरूरतमंदों के सुख-दुःख में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. यतेन्द्र सिंह, हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी के सचिव रजनीश कौंसवाल, गढ़वाल मंडल विकास निगम के डायरेक्टर पारस गोयल, बाल साहित्यकार ललित शौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश राणा, अधिवक्ता आशीष रतूड़ी, पार्टी के युवा कार्यकर्ता सुनील डोभाल, दिवाकर नौटियाल सहित अनेक शुभचिंतक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
आयोजकों ने कहा कि यह पहल केवल फल वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि मानवता, करुणा और जनसेवा के उस संकल्प को अभिव्यक्त करती है, जिसमें समाज के जरूरतमंद एवं पीड़ित वर्ग के साथ खड़े होकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने का संदेश निहित है। सेवा के इस प्रयास ने जन्मदिवस को संवेदना, आत्मीयता और सामाजिक उत्तरदायित्व के सार्थक उत्सव में बदल दिया।
