मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अखंड पाठ में प्रतिभाग किया, गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के अन्याय का प्रतिकार कर ऊधम सिंह ने भारत के स्वाभिमान और अदम्य साहस का परिचय पूरी दुनिया को दिया।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, सेवा, करुणा और भाईचारे का संदेश देती हैं तथा उत्तराखंड के विकास में सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी से शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *