देहरादून। भाजपा शुक्रवार को प्रदेश भर में दिवंगत अंकिता को श्रद्धांजलि देगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आहवान पर राज्य के 252 मंडलों मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों मे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने हरिद्वार निकाय चुनाव मे विजयी प्रत्याशियों से किसी भी तरह का जश्न न मनाने की अपील की। भट्ट ने कहा की राज्य की बेटी अंकिता हत्याकांड से राज्य मे शोक की लहर है और ऐसी स्थिति मे इस तरह के कार्यक्रमों से बचा जाय। श्री भट्ट ने कहा कि अंकिता मामले मे सरकार पूरी नजर बनाये हुए है और जांच एजेंसी तत्परता से जुटी हुई है। अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के फास्ट ट्रेक कोर्ट मे चलाने को सीएम ने कोर्ट से अनुरोध किया है। सरकार पूरी तरह से अंकिता के परिवार के साथ दुःख की घड़ी मे खड़ी है।
Related Posts
देवप्रयाग के पास बोलेरो गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, एक घायल और एक लापता
- India Today Headlines team
- August 7, 2026
देवप्रयाग। पौड़ी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में डंपिंग जोन के समीप शुक्रवार को एक […]
मुख्यमंत्री ने किया 48वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप का शुभारंभ
- India Today Headlines team
- November 18, 2022
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित पंतद्वीप मैदान पंहुचकर 48 वीं […]
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पुलिस लाइन में राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली…
- India Today Team
- November 9, 2024
देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन, देहरादून में […]
