पॉलिथीन का प्रयोग न करने का लिया संकल्प

 

डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार को नगर पालिका के सहयोग से छात्र-छात्राओं को कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

 

नगर पालिका के सतीश चंद ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है। यदि लोग अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखना चाहते हैं तो उन्हें पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए और इसके स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करना चाहिए।

 

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि एक सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अभियान में नगर पालिका के योगदान को सराहनीय बताया।

 

इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका के सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, गौरव मचल, विनीत, दीपांशु के अलावा वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश काला, राधा गुप्ता, पूजा जोशी, गौरव रावत, मयंक शर्मा सहित अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *