गौचर :
मानमती गांव की पिंकी के हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टैक्सी स्टैंड में पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। ग्रामीणों ने कहा कि एक वर्ष गुजर गया है, पुलिस प्रशासन ने अभी तक अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सोमवार को जिपंस कृष्णा बिष्ट, आशा धपोला, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत ने थरना स्थल पहुंच कर धरनें का समर्थन किया। ग्राम प्रधान दीवान राम की अगवाई में पांचवें दिन किसान नेता देवी राम बर्मा, लक्ष्मण कुमार, मंगला देवी, सुनीता देवी, मोहिनी देवी, हरचंद राम, हयात राम, भजन राम, जयवीर राम, नरेंद्र कुमार, गोविन्द राम सोनी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
