नेह ट्रस्ट फाउंडेशन और केदारनाथ वन प्रभाग का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति का लिया संकल्प

 

चमोल।   पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को गोपेश्वर में नेह ट्रस्ट फाउंडेशन एवं केदारनाथ वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वन सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश देते हुए प्रतिभागियों ने सामूहिक संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रघुबीर बिष्ट ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।

 

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर जंगलों को आग से बचाने, वनों के संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा नशा मुक्ति के प्रति समाज को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।

 

कार्यक्रम में नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के निदेशक सुनील पुंडीर, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. भगत सिंह राणा, मीडिया प्रभारी मोहन नेगी, युवा संयोजक जितेंद्र सिंह प्रकाश, सुशीला सेमवाल, चंदकला बिष्ट, कार्तिक तिवाड़ी, कुवर सिंह रावत सहित केदारनाथ वन प्रभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *