जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों से किया संवाद

 

नई टिहरी।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा स्थित सुमन कॉलोनी के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, पोषण पंजिका सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया तथा केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या, नियमित वजन परीक्षण और पोषण आहार की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने सहायक आंगनवाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा उनके स्वास्थ्य और वजन की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला एवं प्रारंभिक अक्षर ज्ञान का अभ्यास कराया और उनसे प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक और संतोषजनक उत्तर दिया।

जिलाधिकारी ने बच्चों की अध्ययन सामग्री और पुस्तकों का भी अवलोकन किया तथा उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आंगनवाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *