पौड़ी। कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर मृतकों और घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना आज सुबह दस बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे जो नोयडा से कोटद्वार होते हुए बीरोखाल जा रहे थे। उनकी कार जब बीरोखाल के कोलादरिया पहुंची तो अचानक चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित निवासी नोयडा व कुंदन सिंह निवासी ग्राम कोलिंडा की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक युवक सुनील घायल हुआ है। जिसे पुलिस द्वारा बीरोखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुनील पंजेड़ा गांव का निवासी है और नोयडा में नौकरी करता है आज सुबह वह अपने गांव जा रहा था इसके चलते उसने रोहित की टैक्सी बुक करायी थी। बहरहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अंग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
Related Posts
राईका के कण्डारी में गढ़ भोज की महक,छात्रों ने आलू की भरी पूरियां, सिलबट्टे में तैयार की गई तिल-भट-पुदीना
- India Today Headlines team
- December 11, 2025
उत्तरकाशी। विकास खंड नौगांव के राईका कण्डारी की छात्राओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर गढ़ भोज […]
ट्रूकॉलर यूज़र के लिए काम की खबर, नए फीचर हुए लॉन्च…
- India Today Team
- February 26, 2024
True Caller Update: कॉन्टैक्ट्स को सत्यापित करने और अनचाहे कम्युनिकेशन्स को ब्लॉक करने में अग्रणी […]
उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध: मुख्यमंत्री
- India Today Headlines team
- May 25, 2026
खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र […]
