नई टिहरीः कांवड़ मेला दौरान जनपद में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ एवं यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने स्वयं ग्राउंड पर उतरकर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।
एसएसपी श्वेता चौबे ने मुनिकीरेती, ब्रह्मानंद मोड़, खारा स्रोत, भद्रकाली एवं आसपास के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां यातायात का दबाव एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, वहां एसएसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने ढालवाला, भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए तपोवन, गरुड़ चट्टी के रास्ते नीलकंठ जाने वाले कांवड़ियों के रूट को प्रभावी ढंग से संचालित कराया।इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए जनपद पौड़ी पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया, ताकि टिहरी एवं पौड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात का दबाव नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध कराया जा सके। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना टिहरी पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति अथवा यातायात दबाव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी ने जाम वाले स्थानों पर स्वयं पहुंचकर कराया यातायात सुचारू,
