उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: 244 ग्राम MDMA के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख

टनकपुर/देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कुमाऊं यूनिट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 244.06 ग्राम MDMA बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक यह वर्ष 2026 में उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी है। संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देशों पर STF द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में STF की ANTF कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर सूचना विकसित की।

सूचना के आधार पर STF की एंटी नारकोटिक्स टीम ने कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 244.06 ग्राम MDMA बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार बरामद MDMA की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक TVS मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

 

रुद्रपुर के रहने वाले हैं तीनों आरोपी , STF के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान :—

इमरान, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।

आशीष, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।

अभिषेक, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।

 

पूरे ड्रग नेटवर्क की जांच में जुटी STF

 

STF की एंटी नारकोटिक्स यूनिट अब गिरफ्तार आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस का उद्देश्य MDMA की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाना है।

STF का कहना है कि जांच के दौरान नशे की सप्लाई, खरीद और वितरण से जुड़े अन्य कनेक्शनों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे मादक पदार्थों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

STF और टनकपुर पुलिस की टीम रही शामिल

STF एंटी नारकोटिक्स टीम:  निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विपिन जोशी, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद।

 

कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम:

निरीक्षक चेतन रावत, उपनिरीक्षक जितेंद्र बिष्ट और हेड कांस्टेबल कमल कुमार।

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *