हल्द्वानी। नैनीताल हाईकोर्ट ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश सरकार को दिए हैं। इस मामले की सुनवाई 15 जून को ही पूरी हो गई थी। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी विनोद कुमार चैहान ने याचिका दायर कर कहा था कि आयुर्वेद विवि में कुलपति पद पर डॉ. सुनील कुमार जोशी की नियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से की गई है। याचिका में कहा गया कि वह कुलपति पद की योग्यता नहीं रखते। उनकी नियुक्ति यूजीसी के निर्धारित नियमों के विपरीत हुई है। याचिका में यह भी कहा गया कि उन्होंने पद पर रहते हुए कई प्रोफेसर की नियम विरुद्ध तरीके से पदोन्नति करने के साथ ही कई वित्तीय अनियमितताएं भी कीं हैं। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कुलपति पद पर उनकी नियुक्ति को अवैध मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के आदेश दिए हैं।
Related Posts
देहरादून में नशे के खिलाफ सख्त अभियान: डीएम ने तस्करों पर कड़ी कार्रवाई और हॉटस्पॉट चिन्हित करने के दिए निर्देश
- Naveen Badhani
- July 24, 2026
देहरादून: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार […]
मुख्यमंत्री ने देहरादून पटेलनगर में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ के जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर व्यापारियों एवं आम लोगों से भेंट की ।
- Naveen Badhani
- September 26, 2025
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पटेलनगर में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ के उपलक्ष्य […]
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का समापन, उषा उत्थुप ने दी मनमोहक प्रस्तुति
- Naveen Badhani
- November 16, 2025
आख़िरी दिन शोभा डे, गोपाल दत्त, जनरल मनोज नरवणे, नंदिता दास, अक्षत गुप्ता, अनूप नौटियाल, […]
