ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड से जुड़े गंगापुर स्थित वनन्तरा रिसॉर्ट पर शनिवार तड़के दोबारा बुल्डोजर गरजा। किन्तु अभी यह अससंजस बना हुआ है कि यह कार्यवाही किसके द्वारा की गई है। इस मामले में पौड़ी जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि रिसॉर्ट में बने अवैध हिस्से को तोड़ा गया है। बाकी हिस्से को सील कर दिया गया है। चूंकि इसमें मुख्यमंत्री की ओर से एसआइटी गठित कर दी गई है। एसआइटी टीम के आने तक रिसॉर्ट परिसर में किसी भी प्रकार के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बुल्डोजर से तोड़फोड़ की कार्यवाही की जानकारी मिली है। पौड़ी जिला प्रशासन से इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट का कहना है कि उन्होंने अपने सामने एक घंटे तक रिसॉर्ट में तोड़फोड़ करवाई। उप जिलाधिकारी यमकेश्वर ने बताया कि फिलहाल जिलाधिकारी की ओर से संपत्ति को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। मगर, ग्रामीण ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं और सीलिंग की कार्रवाई नहीं करने दे रहे हैं।
Related Posts
गजब: यंहा राफ्ट मे होने लगी हवाई यात्रा, हैरत मे पड़ने वाली तस्वीर सामने…
- India Today Team
- June 21, 2024
ऋषिकेश। देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट हैं। गर्मी से छुटकारा पाने और […]
अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम में सुदूरवर्ती क्षेत्र सितेल में 391 से अधिक लोगों को किया लाभान्वित
- India Today Headlines team
- October 12, 2022
गौचर चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन […]
पीएनबी ने इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर…
- India Today Team
- February 18, 2025
देहरादून: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आईटीबीपी के […]
