उत्तरकाशी। बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर बीती देर रात को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकांे मे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं बीती रात उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। हादसा बीती रात 2.45 मिनट के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार वाहन किसी बारात से आ रहा था।
Related Posts
चमोली के डुंगर गांव ने सिस्टम को दिखाया आईना, ग्रामीणों ने श्रमदान से खुद बना दी सड़क
- India Today Headlines team
- March 16, 2026
चमोली। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के डुंगर गांव के ग्रामीणों ने सिस्टम को आईना […]
उत्तरकाशी में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और बर्फबारी से वनाग्नि पर काबू, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
- India Today Headlines team
- March 16, 2026
उत्तरकाशी। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार को हुई बारिश […]
- India Today Headlines team
- March 16, 2026
देहरादून। आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट की स्टेट लेवल स्क्रीनिंग […]
