गौचर/चमोली। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में कर्णप्रयाग जिला की बैठक होटल ताज प्लेस गौचर में आयोजित हुई। जिसमें रामनवमी के सुअवसर पर 30 मार्च को श्री राम दरबार की एक भव्य झांकी निकाले जाने पर सहमति बनी।
बैठक में विहिप कर्णप्रयाग जिला के सभी पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी,पतंजलि योगपीठ की मातृशक्ति, गायत्री परिवार की मातृशक्ति, अनुसांगिक संगठन भाजपा के पदाधिकारी गण, बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एंव कार्यकता भाई,एंव सभी सनातन धर्म पर विश्वाश करने वाले भाई बहिन सम्मलित हुये और इस अवसर पर झांकी को और भी भव्य रूप देने के लिए विचार विमर्श किया गया, एंव सभी सनंगठनों के पदाधिकारियों जिम्मेवारी दी गई एंव स्थानीय जनता से भी आवाहन किया गया कि आप इस पुण्य कार्य में सम्मलित होकर अपनी सहभागिता देने का कष्ट करें बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला कर्णप्रयाग के जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह लूथरा जी ने की मंच का सफल संचालन कर्णप्रयाग जिला के कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूरी ने किया,
इस मौके पर बैठक में विभाग संगठन मंत्री अमित कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष चिन्तामणि सेमवाल, मातृशक्ति की जिला संयोजिका बिना भण्डारी, पतंजलि योगपीठ की तनुजा मैठाणी, बजरंग दल के विनीत रावत, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, जिला सह सचिव अर्जुन भण्डारी, उपाध्यक्ष कैलाश जोशी, काजल भण्डारी, जगदीश जोशी, चैतन्य बिष्ट, नितेश चौधरी, सचिन बिष्ट, राजेश खत्री, अजय बिष्ट, नरेन शैली, प्रकाश रौथाण, मनीष चौहान, शुभम बुटोला के अलावा सभी अनुसांगिक सनंगठनों के भाई, बहिन, मातृशक्ति एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।
