देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखण्डी टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्ष में एक बार उत्तराखण्ड आने की अपील की। साथ ही उन्हे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रवासी नागरिकों द्वारा मंत्र मुग्ध करने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों का इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
Related Posts
भैंतला में पांडव लीला के छठे दिन हुआ द्रोपदी विवाह, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली बारात
- Naveen Badhani
- September 8, 2026
नई टिहरी। पट्टी रौणद रमोली के ग्राम पंचायत भैंतला स्थित भैरव देवता मंदिर प्रांगण में आयोजित पांडव लीला […]
दिए का पर्व दिपावली चढ़ा चाइनीज झालरों की भेंट
- Naveen Badhani
- November 11, 2023
देहरादून। दिए से रात को रौशनी करने के पर्व दिपावली में चाइनीज झालरों के आगे […]
फकोट मुख्यालय में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- Naveen Badhani
- June 13, 2025
TEHRI : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार नरेंद्रनगर ब्लॉक के फकोट मुख्यालय में […]
