परेड ग्राउंड में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, गांधी पार्क से जोड़कर विकसित होगा बड़ा ग्रीन स्पेस

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में परेड ग्राउंड एवं सचिवालय परिसर में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा परेड ग्राउंड के नीचे प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग का डिज़ाइन प्रस्तुत किया गया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परेड ग्राउंड में अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ परेड ग्राउंड और गांधी पार्क को जोड़कर बिना नए स्थायी निर्माण के एक बड़ा ओपन ग्रीन पार्क विकसित किया जाए। उन्होंने पार्किंग क्षमता बढ़ाने के लिए डबल बेसमेंट बनाने तथा लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक एंट्री और एग्जिट प्वाइंट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि देहरादून की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस परियोजना को एक समग्र योजना के रूप में विकसित किया जाए और इसके लिए सभी संबंधित पक्षों से परामर्श भी किया जाए। बैठक में सचिवालय परिसर की अंडरग्राउंड पार्किंग के डिज़ाइन पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा राजपुर रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड पार्किंग के लिए विस्तृत डिज़ाइन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *