विश्व हिन्दू परिषद एवं विहिप प्रखंड नारायणबगड़ के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) विश्व हिंदू परिषद जिला कर्णप्रयाग एवम विहिप प्रखण्ड नारायण बगड़ के तत्वाधान में धूरा महादेव,और महामृत्युंजय महादेव मंदिर समिति के लिए एक विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ कर्णप्रयाग अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम से किया गया।

कार्यक्रम में धूरा महादेव और महा मृत्युंजय महादेव के सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया और कर्णप्रयाग संगम तट से जल भरकर भगवान भोलेनाथ  को चढ़ाने के लिए पैदल एक दिवसीय यात्रा धूरा महादेव और महा मृत्युंजय महादेव के लिए निकाली गई।

10 से बजे विहिप प्रखण्ड नारायण बगड़ के प्रखण्ड अध्यक्ष दयाल सिंह तड़की की अध्यक्षता में शिव भक्त कर्णप्रयाग संगम तट पर पहुंचे। कर्णप्रयाग आगमन पर विहिप कर्णप्रयाग जिला के जिला अध्यक्ष प्रताप लूथरा व विहिप जिला कर्णप्रयाग के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात पंडित द्वारा वेदों एवम मंत्रोच्चारण और हवन किया गया और साथ ही संगम तट से पवित्र जल भर कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर विहिप कर्णप्रयाग जिला के जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूरी, जिला मंत्री सतीश सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष भाष्करानंद सेमवाल, नगर उपाध्यक विजेंद्र शाह, बजरंग दल के सलिल डिमरी, विहिप नारायण बगड़ प्रखण्ड के अध्यक्ष दयाल सिंह तड़की, प्रखण्ड के बजरंग दल के सह,संयोजक रघुनाथ सिंह नेगी, मंदिर समिति के अध्यक्ष बृज मोहन बुटोला, कांवड़ यात्रा के अध्यक्ष राम बहादुर सैलानी के अलावा काफी संख्या में मातृशक्ति,भोले के भक्त और कांवड़ यात्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *