गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास एक बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी डीएम, एसपी, एसपी सिटी घायलों के अस्पताल पहुंचने पर इलाज की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे, तो सीएमओ खुद जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार में जुट गए। हालात यह थी कि एक एंबुलेंस मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचती तो दूसरी में मरीज को रैफर करके मेडिकल कालेज भेजा जा रहा था। घायलों में कसया के मुबारक अंसारी, सामना चौधरी, कुबेरस्थान के रामबिलास जायसवाल, रविंद्रर सिंह, पडऱौना के हर्ष तिवारी, अभिषेक तिवारी, हनुमानगंज के सोनू गौड़ व रामदेव है। मामूली रूप से घायल हुए 20 यात्री अपने परिजनों के साथ घर रवाना हो गए। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मरे व घायल हुए यात्रियों का नाम, पता तस्दीक किया जा रहा है, जिनके बारे में जानकारी मिली है उनके घर वालों को बुलाया गया है। एम्स थाना पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश चल रही है।
Related Posts
realme 16T 5G में Sony IMX852 AI कैमरा और उन्नत AI पोर्ट्रेट फीचर्स इस सेगमेंट में पेश किए गए
- Naveen Badhani
- May 18, 2026
सेगमेंट में अग्रणी 50MP Sony IMX852 कैमरा, LumaColor IMAGE इंजन, AI पोर्ट्रेट ग्लो और सेगमेंट […]
आई.एस.बी, पंजाब पुलिस और साईबरपीस ने भारत का अग्रणी साईबर सिक्योरिटी एवं ए.आई सेफ्टी हैकथॉन 2026 शुरू किया
- Naveen Badhani
- March 16, 2026
इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए साइबरसिक्योरिटी और ए.आई सुरक्षा […]
Counterpoint के अनुसार Q1 2026 में INR 3,000–5,000 TWS सेगमेंट में 29% हिस्सेदारी के साथ realme बना भारत का नंबर 1 ब्रांड
- Naveen Badhani
- June 1, 2026
Q1 2026 में 29% हिस्सेदारी के साथ realme ने भारत के तेजी से बढ़ते TWS […]
