दर्दनाक सड़क हादसाः मंदिर जा रहे 6 भक्तों की मौत, 16 घायल

कर्नाटक, एजेंसी। कर्नाटक के सवदत्ती शहर में एक मंदिर जा रहे छह श्रद्धालुओं की पिक-अप वैन के एक पेड़ से टकरा जाने से मौत हो गई। घटना बेलागवी जिले के हुलकुंडा गांव में हुई। हादसे में घायल हुए कुल 16 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है। हुलकुंडा गांव के करीब 23 श्रद्धालु मंदिर जा रहे थे। घायलों का गोकक और रामदुर्गा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हनुमप्पा (25), दीपा (31), कुमारी सविता (11), मारुति (42) और इंद्र (24) के रूप में हुई है। वे कर्नाटक के बेलगावी जिले के हुलकुंडा गांव के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *