गौचर की समस्याओं के समाधान हेतु व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने सौंपा गढ़वाल सांसद को ज्ञापन।

 

गौचर/चमोल। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को सौपे गये ज्ञापन में पालिका क्षेत्र गौचर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की साथ ही मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की गई है। गढ़वाल सांसद को सौंपे गये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पालिका क्षेत्र की आबादी को मध्य नजर रखते हुए गौचर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण किया जाना नितांत आवश्यक है। व्यापार संघ अध्यक्ष लिंगवाल का कहना था कि इस मांग को लेकर क्षेत्र की जनता लंबे समय से संघर्ष संघर्ष है। तथा शासन प्रशासन को इस संबंध में लगातार पत्राचार के माध्यम से मांग की जाती रही है। लेकिन सरकार मानकों का हवाला देकर इस मामले को लटकाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर इसके मानकों का शीथलीकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे बड़ी आबादी वाले नगर क्षेत्र गौचर में चिकित्सालय का उच्चीकरण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *