रूद्रप्रयाग। बच्छणस्यूँ पटृी के गहड़ खाल में गुलदार एक तीन साल की बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला किया और दादी के सामने बच्ची का उठा ले गया। हालांकि शोरगुल होने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गुलदार को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह दिखायी नहीं दिया। बच्ची की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बच्छणस्यूँ पटृी के गहड़ खाल में शाम करीब 6.30 बजे विनोद कोहली की 3 साल की बच्ची मिस्टी अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाये गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। गुलदार के बच्ची को आंगन से उठाने के बाद दादी जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचने पर परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आए। जिसके बाद गाँव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार की ढूंढ खोज शुरू की लेकिन गुलदार का कहीं पता नहीं चल सका। वहीं बच्ची की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Related Posts
मोरी ब्लॉक के खरसाड़ी गांव में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 40 युवक व युवतियां ले रहे भाग
- India Today Team
- November 18, 2024
उत्तरकाशी : पर्यटन विभाग के तत्वावधान में मोरी ब्लॉक के खरसाड़ी गांव में 10 दिवसीय […]
“यही समय है, सही समय है”: राज्यपाल
- Naveen Badhani
- January 1, 2024
देहरादून। किसी भी यात्रा में छोटे छोटे पड़ावों का बहुत महत्व होता है, इसी प्रकार […]
पुरोला महापंचायत को लेकर टीवी डिबेट पर बैन
- Naveen Badhani
- June 15, 2023
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के पुरोला में 15 जून को धार्मिक संगठनों द्वारा बुलाई गई […]
