रुद्रप्रयाग। सीतापुर से लेकर केदारनाथ धाम तक सुलभ इंटरनेशनल की 412 सदस्यीय “स्वच्छता सेना” दिन-रात यात्रा मार्ग को साफ और व्यवस्थित रखने में जुटी है। कठिन पहाड़ी रास्तों और भारी भीड़ के बीच पर्यावरण मित्र कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और घोड़े-खच्चरों की लीद के निस्तारण का जिम्मा संभाल रहे हैं।
यात्रा मार्ग पर फैले जैविक अपशिष्ट को एकत्र कर चिन्हित डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्लास्टिक और पॉलीथीन को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काकड़ा से केदारनाथ तक 249 आधुनिक निःशुल्क शौचालय भी स्थापित किए गए हैं।
सुलभ इंटरनेशनल का यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल बनकर उभरा है।
