अंतरराष्ट्रीय मिलेट कृषक महोत्सव के तहत सूगी ग्राम पंचायत में हुई गोष्ठी।

 

गौचर/चमोली।  विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ के सूगी ग्राम पंचायत में हुई अंतरराष्ट्रीय मिलेट कृषक महोत्सव खरीफ गोष्ठी के अवसर पर कृषकों को कृषि विशेषज्ञ डा. अरूण सैनी द्वारा मोटे अनाजों के उत्पादन एवं पोष्टिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मंगलवार को रथ प्रभारी एवं कृषि व भूमि संरक्षण अधिकारी कर्णप्रयाग डॉ. आशुतोष बड़थ्वाल की मौजूदगी में संपन्न हुई कृषि महोत्सव खरीफ गोष्ठी में किसानों को उद्यान विभाग से निरीक्षक मीनाक्षी पालीवाल, पशुपालन से डा. सिद्धार्थ खत्री, वन विभाग से वन दरोगा मदन मोहन सेमवाल आदि ने शासकीय योजनाओं का भरपूर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सूगी स्मिता खत्री, प्रधान कुमेड़ा चंद्र मोहन नेगी, प्रधान रानों चंद्र सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धीरेन्द्र चौधरी रिंकू, प्रगतिशील कृषक देवेंद्र सिंह खत्री, विनोद खत्री, गोकुल सिंह चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा बहुगुणा, रेखा, गीता, गोदाम्वरी देवी सहित काश्तकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *