आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सरकार सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बी. एल. राणा से प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आमजन को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों को बाजार की लगातार और नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। उन्होंने खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए बाजारों, गोदामों और थोक विक्रेताओं की नियमित जांच और निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जिलों, विशेषकर चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एम.एस. विसेन, सी.एम. घिल्डियाल तथा निधि रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

देहरादून। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बी. एल. राणा से प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आमजन को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों को बाजार की लगातार और नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। उन्होंने खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए बाजारों, गोदामों और थोक विक्रेताओं की नियमित जांच और निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जिलों, विशेषकर चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *