देहरादून: CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन महारा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की और विकास कार्यों को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
