देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
Related Posts
उत्तराखंडः 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बांटने का काम जारी, ये हो रही तैयारी…
- India Today Team
- April 13, 2024
देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते […]
07 दिसम्बर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारी को लेकर बैठक
- India Today Team
- November 22, 2024
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी व अन्य संबंधित […]
उत्तराखंडः इस एयरपोर्ट के लिए मिली 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी…
- India Today Team
- March 1, 2024
उत्तराखंड में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय […]
