श्रीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज पर्व

श्रीनगर।  झूला झुलाने के पुनीत पर्व तीज पर महिलाओं ने बड़ी संख्या में उमंग व उत्साह के साथ झूला झूलकर तीज पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सावन माह की तृतीया तिथि पर आने वाले इस परम्परागत पर्व का महिलाओं को लम्बे समय से बेताबी से इन्तज़ार रहता है।तीज के लिए महिलाएं कई दिनों पूर्व से ही उल्लास के साथ सजने संवरने के लिए अपनी मन माफिक खरीददारी करती हैं और तीज आने पर सोलह श्रृंगार कर तीज के परंपरागत गीत गाकर झूला झूलती हैं। तीज के इस परम्परागत पर्व को नीरा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, नीलम गुप्ता, सलोनी जैन,  पूर्णिमा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रसिका जैन आदि ने झूला झूलकर तीज पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *