गोपेश्वर :
पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं आमजनमानस को महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी एएनटीएफ निरीक्षक राकेश भट्ट, साइबर सैल के आरक्षी चन्दन सिंह, आरक्षी राजेन्द्र द्वारा प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर के विद्यार्थियों को एवं वहाँ उपस्थित कॉलेज स्टाफ को डॉक्टर संदीप कंडवाल, प्रवीण बहुगुणा सीएमओ ऑफिस, डॉक्टर विनोद थपलियाल टीबी चिकित्सालय गोपेश्वर की उपस्थिति में उत्तराखंड पुलिस एप की प्रक्रिया, साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों, आपातकालीन नम्बर डायल-112, एवं साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/ बैंक फ्रॉड, आदि के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जागरुक रहने व अपराध की सूचना तत्काल डायल 112/1930 व उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर के छात्र, छात्राओं को दी गई उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी, साइबर अपराधों एवं ड्रग्स के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरुक
