सुभारती अस्पताल ने मेडिकल हेल्थ कैम्प का आयोजन

देहरादून। समाज के अंतिम पंक्ति तक सुलभ, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए सुभारती अस्पताल की और से एक मेडिकल हेल्थ कैम्प का आयोजन सेलाकुई परिसर में किया गया। यह मेडिकल हेल्थ कैम्प डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर के मार्गदर्शन व प्रेरणा से आयोजित किया गया। शिविर में टीम के डॉ. रवि कंसल, मुख्य फील्ड चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी, डॉ. अमृत, सामान्य चिकित्सक तथा डॉ. समृद्धि शर्मा, महिला चिकित्सक की सक्रिय एवं समर्पित सहभागिता रही।
शिविर के दौरान लगभग 90 से अधिक छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कई छात्रों में प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उन्हें समय रहते उचित सलाह दी गई, जिससे भविष्य में संभावित गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव हो सके। डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने छात्रों की करियर काउंसलिंग भी की और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर अभिषेक, सौरभ व सनी धीमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *