विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डाकपत्थर में प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
गुरूवार को ढालीपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैं हुई इस प्रतियोगिता में डाकपत्थर की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
कबड्डी और खो-खो में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डाकपत्थर के छात्र छात्राओं ने अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और अंडर-19 खो खो प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसुया प्रसाद जखमोला ने सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद ज़खमोला ने बताया कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिता और प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के पश्चात अब विद्यालय की टीम क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी जो कि उत्तर प्रदेश में जुलाई में संपन्न होगी।
