श्रीनगर नशे के हालत में बुजुर्ग महिला से मारपीट करने पर तीन युवक गिरफ्तार

श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने नशे में घुत तीन युवकों को बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों युवकों के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडिता 67 वर्षीय मुन्नी देवी ने बताया कि शनिवार देर रात्री फरासू के पास नशे में घुत तीन युवक बांस के डंडे लेकर दुकान पर पहुंचे, बुजुर्ग महिला ने जब युवाको के हाथ में बांस के डंडे देखे तो उन्होंने दुकान का सटर बंद कर दिया। जिसके बाद युवकों द्वारा सटर पर जोर-जोर से लात मारने लगे। इस दौरान युवको द्वारा गाली ग्लौज भी कि गई। जब बुजुर्ग महिला द्वारा इसका विरोध किया गया तो तीन युवकों द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ अभद्रता और हाथपाई करने लगे। इसी बीच बुजुर्ग महिला को छुडवाने पहुंची उनकि दोनों बहुओं पर भी युवकों द्वारा हाथपाई की गई। जिसमें बड़ी बहू बेहोश होकर गिर पड़ी। चीखने और चिलाने की आवाज से अगल-बगल के लोग एकत्रित हुआ। इस दौरान तीनों युवकों द्वारा पत्थरों से हमलाभी किया गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि  डयल 112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे है। बताया कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता करने पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि हुडदंग और बुजुर्ग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने पर 26 वर्षीय सौरभ सिंह निवासी नौलापुर, थैलीसैंण, 21 वर्षीय रोहित सिंह निवासी मचकंडी, रूद्रप्रयाग और 28 वर्षीय रोहित कुमार रोहित कुमार ग्राम पमसोला कल्जीखाल पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जियो कंपनी में कार्यरत है। वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीनों युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *